Get App

Gujarat Board class 12th Answer Key: गुजरात बोर्ड की 12वीं की Answer-Key जारी, जानिए कैसे करें चेक

GSEB HSC Science Answer Key: गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने 12वीं क्लास की साइंस स्ट्रीम की आंसर की जारी कर दी है। इसमें बोर्ड ने मैथ्स, केमिस्ट्री, फिजिकल साइंस और लाइफ साइंस के पेपर के लिए GSEB 12वीं क्लास के साइंस की आंसर-की जारी की है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से प्रोविजनल आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 5:23 PM
Gujarat Board class 12th Answer Key: गुजरात बोर्ड की 12वीं की Answer-Key जारी, जानिए कैसे करें चेक
GSEB HSC Science Answer Key: गुजरात बोर्ड की साइंस स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 मार्च से 22 मार्च तक चली थी।

GSEB HSC Science Answer Key: अगर आपने गुजरात बोर्ड से 12वीं की परीक्षाएं दी हैं तो आपके लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है। गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Gujarat School Education Board – GSEB) यानी गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम की आंसर- की (Answer-Key- उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। GSEB ने कक्षा 12 की आंसर-को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की है। बोर्ड ने गणित, रसायन विज्ञान, फिजिकल साइंस और लाइफ साइंस के पेपर के लिए GSEB 12वीं क्लास के साइंस की आंसर-की जारी की है। इस मामले में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, साइंस स्ट्रीम में मैथ्स (050), केमिस्ट्री (052), फिजिकल साइंस (054), लाइफ साइंस (056) के लिए उत्तर कुंजी जारी की गई है। उत्तर कुंजी गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विशेषज्ञों की ओर तैयार की गई है।

जानिए कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

अगर किसी छात्र को किसी आंसर में आपत्ति है तो 30 मार्च तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। आपत्तियों के निपटारे के बाद बोर्ड की ओर से फिर से आंसर की जारी की जाएगी। वहीं साइंस स्ट्रीम के छात्र अपनी आपत्ति gsebsciencekey2024@gmail.com पर मेल के जरिए भेज सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले छात्रों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। बिना फीस जमा किए गए आपत्ति नहीं मान्य होगी। बता दें कि गुजरात स्कूल परीक्षा बोर्ड की 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 11 मार्च से शुरू हुई थी। यह परीक्षाएं 22 मार्च तक चली थी। परीक्षाएं दो सत्रों में कराई गई गई थी। पहला सत्र सुबह 10.30 बजे से शुरू होता था और दोपहर 1.45 बजे खत्म होता था। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 6.15 बजे तक था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें