QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT बॉम्बे बना भारत का सबसे अच्छा कॉलेज, दुनिया के टॉप 150 कॉलेज में बनाई जगह

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 2024 एडिशन में IIT बॉम्बे को दुनिया के टॉप 1,500 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में टॉप 10 फीसदी संस्थानों में रखा गया है। इस कॉलेज ने इंप्लॉयर रेपुटेशन में 81.9, पढ़ाई के सोर्स के मामले में 73.1, एकेडमिक रेपुटेशन के मामले में 47.4, प्लेसमेंट के मामले में 47.4, स्टेबेलिटी में 54.9, फैकेल्टी स्टुडेंट रेशियो में 18.9, इंटरनेशनल फैकेल्टी के मामले में 4.7 और इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क में 1.4 प्वाइंट हासिल किए हैं

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
IIT बॉम्बे को देश में सबसे अच्छे शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर रखा गया है। यह रैकिंग क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से 28 जून के दिन जारी की गई थी

IIT बॉम्बे को देश में सबसे अच्छे शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर रखा गया है। यह रैकिंग क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से 28 जून के दिन जारी की गई थी। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात की जाए तो आईआईटी बॉम्बे को 149वीं रैंक मिली है। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी रैंक में सुधार देखने को मिला है। पिछले साल आईआईटी बॉम्बे की रैंकिंह 177 थी। भारत के इस कॉलेज को 100 में से 51.7 स्कोर मिला है। वहीं इस रैंकिंग का हिस्सा बनने के बाद ऐसा पहली बार है जब IIT बॉम्बे ने टॉप 150 कॉलेजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

1500 कॉलेजों के बीच जारी हुई रैंकिंग

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 2024 एडिशन में IIT बॉम्बे को दुनिया के टॉप 1,500 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में टॉप 10 फीसदी संस्थानों में रखा गया है। इस कॉलेज ने इंप्लॉयर रेपुटेशन में 81.9, पढ़ाई के सोर्स के मामले में 73.1, एकेडमिक रेपुटेशन के मामले में 47.4, प्लेसमेंट के मामले में 47.4, स्टेबेलिटी में 54.9, फैकेल्टी स्टुडेंट रेशियो में 18.9, इंटरनेशनल फैकेल्टी के मामले में 4.7 और इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क में 1.4 प्वाइंट हासिल किए हैं।

BJP सांसद रवि किशन की बेटी बनीं 'अग्निवीर', अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में हुईं शामिल


क्या कहा IIT के डायरेक्टर ने

संस्थान की इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए, IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासिस चौधरी ने कहा, पढ़ाई और रिसर्च में यह एक्सिलेंस हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा प्रयास एक ऐसा माहौल और बुनियादी ढाँचा प्रदान करने में निहित है जो हमारे छात्रों और शिक्षकों द्वारा उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अनुकूल हो। अच्छी रैंकिंग केवल एक नंबर है यह हमारा लक्ष्य कभी नहीं रहा है। मुझे यकीन है कि अभी हमें काफी आगे जाना है और हम जा भी रहे हैं।

NIRF की रैंकिंग भी हो गई जारी

वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की तरफ से भी साल 2023 में कलेजों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार लिस्ट में IIT मद्रास को टॉप रैंक हासिल हुई है। वहीं इस रैंकिंग में IISc बेंगलुरु को सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी चुना गया है। जबकि ओवरऑल कटेगरी में IIT दिल्ली को पहली और IISc बेंगलुरु को दूसरी रैंक मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।