Tata Group की Air India में निकली बंपर भर्ती, सैलरी विवाद के बीच 1000 से अधिक लोगों को मिलेगी नौकरी

टाटा ग्रुप (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने कुछ दिन पहले सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर 495 पदों पर भर्तियों के लिए रिक्तियां जारी की थी। अब इसने एक बार फिर बंपर भर्तियां जारी की है। कंपनी अपना विस्तार कर रही है जिसके चलते हायरिंग हो रही है। हालांकि खास बात यह है कि यह वैकेंसी ऐसे समय में निकली है जब सैलरी स्ट्रक्चर और सर्विस कंडीशंस को लेकर कंपनी में विवाद चल रहा है

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
Air India ऐसे समय में पायलटों की भर्ती कर रही है जब इसके मौजूदा पायलटों ने सैलरी स्ट्रक्चर और सर्विस कंडीशन्स को लेकर कंपनी के हालिया फैसले पर चिंता जताई है।

Tata Group Jobs: टाटा ग्रुप (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली हैं। कुछ दिन पहले इसने सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर 495 पदों पर भर्तियों के लिए रिक्तियां जारी की थी। अब यह 1 हजार से अधिक पायलट्स की भर्ती करने जा रही है। इसमें कैप्टन्स और ट्रेनर्स, दोनों शामिल हैं। टाटा ग्रुप अपने फ्लीट और नेटवर्क में विस्तार कर रहा है जिसके चलते बड़े पैमाने पर भर्तियां चल रही हैं। अभी इस विमान कंपनी में 1800 से अधिक पायलट्स काम करते हैं। अब गुरुवार को जारी विज्ञापन के मुताबिक इसमें पायलट्स की संख्या में एक हजार से भी अधिक इजाफा हो सकता है।

Air India की विस्तार योजना के चलते हो रही हायरिंग

टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिया है। एयरबस को कंपनी ने जो ऑर्डर किया है, उसमें 210 A320/321 Neo/XLR और 40 A350-900/1000 शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने बोइंग को 190 737-Max, 20 787s और 10 777s के लिए ऑर्डर किया है। एयर इंडिया का कहना है कि इसके विमानों के बेड़े में 500 से अधिक विमान शामिल होने वाले हैं। इसके चलते यह A320, B777, B787 और B737 के बेड़े के लिए कैप्टन्स, फर्स्ट ऑफिसर्स और ट्रेनर्स की भर्ती कर रही है।

Air India ने निकाली इन पदों के लिए वैकेंसी, बिना कोई लिखित परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी


सैलरी स्ट्रक्चर और सर्विस कंडीशन्स पर आपत्तियों के बीच हायरिंग

एयर इंडिया ऐसे समय में पायलटों की भर्ती कर रही है जब इसके मौजूदा पायलटों ने सैलरी स्ट्रक्चर और सर्विस कंडीशन्स को लेकर कंपनी के हालिया फैसले पर चिंता जताई है। एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और केबिन क्रू के लिए एक सैलरी का नया स्ट्रक्चर पेश किया है। इसे दो पायलट यूनियनों - इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (ICPA) और इंडियन पायलट गिल्ड (IPG) ने खारिज कर दिया है। यूनियनों का आरोप है कि यह लेबर नियमों का उल्लंघन है और इसे तैयार करने से पहले उनसे बातचीत नहीं की गई। एयर इंडिया के 1500 से अधिक पायलटों ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए रतन टाटा को पत्र लिखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।