JEE Main 2025 Exam Date: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी JEE 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अब अगले साल की तैयारी में जुट गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन्स 2025 एग्जाम के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स का अपडेटेड सिलेबस जारी कर दिया है। इसमें अंकों के अनुसार महत्वपूर्ण सब्जेक्ट शामिल हैं। IIT, NIT और IIIT जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना अनिवार्य है। जेईई मेन्स एग्जाम में बेहतर मार्क्स स्कोर करने के लिए मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स जैसे सब्जेक्ट पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है।
