Get App

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी! लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे करें चेक

रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 1:18 PM
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी! लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे करें चेक
छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी किया गया। नैंसी दुबे (Nancy Dubey) ने 10वीं में और प्रगति मित्तल (Pragati Mittal) ने 12वीं में टॉप किया है।

छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए गए हैं। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट पर भी क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। छात्र गूगल प्ले पर उपलब्ध इन मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री की मौजूदगी में एमपी बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित की गई। अब आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें