Get App

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, नैंसी दुबे ने 10वीं और प्रगति मित्तल ने 12वीं में किया टॉप

छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 1:52 PM
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, नैंसी दुबे ने 10वीं और प्रगति मित्तल ने 12वीं में किया टॉप
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी कर दिया है। छात्राओं ने इस बार भी छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। नैंसी दुबे (Nancy Dubey) ने 10वीं में और प्रगति मित्तल (Pragati Mittal) ने 12वीं में टॉप किया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया।

छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

ये भी पढ़ें- Power Crisis: कोयले की कमी के चलते दिल्ली में हो सकती है बत्ती गुल, मेट्रो और अस्पतालों की बिजली आपूर्ति पर भी संकट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। छात्र गूगल प्ले पर उपलब्ध इन मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें