Get App

NEET-UG Exam 2022: 17 जुलाई को होगी परीक्षा, neet.nta.nic.in पर 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

NTA के अधिकारियों ने बताया कि NEET 2022 परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसका नोटिफिकेशन आज onneet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 12:28 PM
NEET-UG Exam 2022: 17 जुलाई को होगी परीक्षा, neet.nta.nic.in पर 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन
NEET UG 2022 परीक्षा देश भर में 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी

NEET-UG Exam 2022: अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट (NEET 2022 Examination) परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को होगा और इसके लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्र‍िया 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 31 मार्च यानी आज किसी भी वक्त नीट-यूजी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

NTA के अधिकारियों ने अखबार को बताया कि NEET 2022 परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसका नोटिफिकेशन आज onneet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीट 2022 परीक्षा की तारिख 17 जुलाई निर्धारित की गई है। मेडिकल और डेंटल अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल से शुरू होगा।

NEET 2022 परीक्षा तिथि और कार्यक्रम के साथ आधिकारिक नोटिस NTA द्वारा nta.ac.in पर आज जारी किए जाने की संभावना है। इच्‍छुक छात्र 7 मई तक यूजी-नीट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्‍ट्रेशन कर पाएंगे। इसके बाद पांच दिनों के लिए करेक्‍शन विंडो खोली जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नजर बनाए रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें