Get App

NEET Result 2022: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

NEET Result 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था, जिसमें कुल 18,72,343 उम्‍मीदवार शामिल हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 12:18 AM
NEET Result 2022: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
छात्र अपने नतीजे, स्कोर एवं रैंक neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे

NEET UG Result 2022: 18 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट एवं नीट यूजी की फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट यूजी 2022 का रिजल्ट रात करीब 11.30 बजे जारी किया गया। राजस्थान में पढ़ने वाली हरियाणा की OBC-NCL कैटेगरी की तनिष्का (Tanishka) ने इस साल 715 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा (Vatsa Ashish Batra), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गंगुले (Hrishikesh Nagbhushan Gangule) और रूचा पावाशे (Rucha Pawashe) तीनों ने 715 के स्कोर के साथ टाई-ब्रेकर नियम का उपयोग करके क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 18.72 लाख (18,72,343) उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। NTA के मुताबिक, नीट यूजी में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में 3,570 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की जारी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें