Get App

NEST 2023 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कहां और कैसे चेक कर पाएंगे अपने नतीजे

नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम को दिया था वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपने सेक्शन वाइज मिनिमम एडमिसेबल स्कोर को भी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर के जरिए अपने स्कोर और रिजल्ट को चेक कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 3:56 PM
NEST 2023 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कहां और कैसे चेक कर पाएंगे अपने नतीजे
नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम को दिया था वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

रविवार यानी 10 जुलाई 2023 को नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम को दिया था वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपने सेक्शन वाइज मिनिमम एडमिसेबल स्कोर को भी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर के जरिए अपने स्कोर और रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

पिछले महीने कंडक्ट किया गया था एग्जाम

बता दें कि नेशनल इंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परीक्षा का आयोजन 24 जून 2023 के दिन किया गया था। NEST का एग्जाम का पैटर्न कंप्यूटर बेस्ड था। इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कंडक्ट कराया गया था। साथ ही इस परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। वहीं इस परीक्षा के लिए आंसर की को 26 जून के दिन रिलीज किया गया था। NEST की परीक्षा के लिए आंसर की सभी विषयों के लिए यानी कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स के लिए जारी किया गया था। आंसर की के लिए 28 जून से 30 जून के बीच अपने ऑब्जेक्शन को भी भेजा जा सकता था।

भारत का सबसे पढ़ा-लिखा गांव, जहां के 80 प्रतिशत घरों से लगभग एक आदमी सरकारी अफसर

क्या था पर्सेंटाइल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें