SBI में निकली है स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी, केवल इंटरव्यू के जरिए ही होगा सेलेक्शन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के पद पर अप्लीकेशन मंगाए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अगले महीने यानी 19 मई तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख 19 मई 2023 है। आइये जानते हैं SBI में निकली इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में

अपडेटेड Apr 30, 2023 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के पद पर अप्लीकेशन मंगाए हैं

बैंक में नौकरी खोज रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के पद पर अप्लीकेशन मंगाए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अगले महीने यानी 19 मई तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख 19 मई 2023 है। आइये जानते हैं SBI में निकली इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में।

SBI में निकली है स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अप्लीकेशन मंगाए हैं. अगर आप भी इसमें अप्लाई करके देश के सबसे बड़े बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आप इसकी ऑफीशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 मई से ही शुरू हो गया है। साथ ही 19 मई 2023 इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 217 पदों को भरा जाना है।

UPSC ने निकाली है अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सेलेक्ट होने के लिए नहीं देनी होगी कोई भी लिखित परीक्षा


संविदा पर रखे जाएंगे उम्मीदवार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में नियमित और संविदा दोनों ही तरह से नौकरी दी जाएगी। नियमित पदों के लिए 182 वैकेंसी और संविदा के लिए 35 वैकेंसी को जारी किया गया है। वहीं अगर हम इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शॉर्टलिस्ट करने की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। बैंक की तरफ से बनाई गई शॉर्टलिस्टिंग कमेटी इसके सेलेक्शन के लिए पैरामीटर्स को तय करेगी उसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कितने नंबर का होगा इंटरव्यू और क्या है फॉर्म फीस

इस सेलेक्शन प्रोसेस के तहत 100 नंबरों का इंटरव्यू लिया जाएगा। जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 750 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी भी तरह की कोई भी फॉर्म फीस देने की जरूरत नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।