Get App

SBI में निकली है स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी, केवल इंटरव्यू के जरिए ही होगा सेलेक्शन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के पद पर अप्लीकेशन मंगाए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अगले महीने यानी 19 मई तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख 19 मई 2023 है। आइये जानते हैं SBI में निकली इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 30, 2023 पर 2:22 PM
SBI में निकली है स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी, केवल इंटरव्यू के जरिए ही होगा सेलेक्शन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के पद पर अप्लीकेशन मंगाए हैं

बैंक में नौकरी खोज रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के पद पर अप्लीकेशन मंगाए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अगले महीने यानी 19 मई तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख 19 मई 2023 है। आइये जानते हैं SBI में निकली इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में।

SBI में निकली है स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अप्लीकेशन मंगाए हैं. अगर आप भी इसमें अप्लाई करके देश के सबसे बड़े बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आप इसकी ऑफीशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 मई से ही शुरू हो गया है। साथ ही 19 मई 2023 इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 217 पदों को भरा जाना है।

UPSC ने निकाली है अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सेलेक्ट होने के लिए नहीं देनी होगी कोई भी लिखित परीक्षा

संविदा पर रखे जाएंगे उम्मीदवार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें