SSC CHSL Recruitment 2023: एसएससी सीएचएसएल के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

SSC CHSL Recruitment 2023: जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार 9 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक कर पाएंगे

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 11:35 AM
SSC CHSL Recruitment 2023: इस साल SSC CHSL परीक्षा के माध्यम से कुल 4500 पदों पर भर्तियां की जाएंगी

SSC CHSL Recruitment 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी CHSL 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज (4 जनवरी 2023) बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। SSC CHSL 2022 एप्लीकेशन विंडो रात 11 बजे तक खुली रहेगी। शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार 9 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक कर पाएंगे। इस साल इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4500 पदों पर भर्तियां होंगी।

ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2023 है। आवेदक 9 और 10 जनवरी, 2023 को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। SSC की ओर से CHSL टियर 1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 के लिए निर्धारित की गई है। वहीं, टियर 2 परीक्षा की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: मुरथल में पार्टी, ढाई बोतल पी शराब... लड़की को मौत के घाट उतारने से पहले पांचों आरोपियों ने किया ये काम


इस भर्ती अभियान के जरिए SSC का लक्ष्य लोअर डिविजन क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटरों की 4,500 खाली पड़े पदों को भरना है। CHSL 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस जमा करना जरूरी है। इस भर्ती में जनरल कैटेगरी, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, SC-ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।

- फिर SSC Combined Higher Secondary Level CHSL Online Form 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

- अब Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक क।

- अगले पेज पर पहले मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।