SSC CHSL Recruitment 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी CHSL 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज (4 जनवरी 2023) बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। SSC CHSL 2022 एप्लीकेशन विंडो रात 11 बजे तक खुली रहेगी। शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार 9 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक कर पाएंगे। इस साल इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4500 पदों पर भर्तियां होंगी।
