UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह मे कभी भी जारी हो सकता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 जून 2022 को जारी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी होगा।
रिजल्ट जारी करने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट results.upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।
करीब 47 लाख छात्र बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, UPMSP ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। UPMSP आज शाम तक रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय जारी कर सकता है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक था।