Plane Crash: ओडिशा में बिरसाल एयर स्ट्रिप के पास टेक-ऑफ के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट घायल

विमान बिरसाल एयर स्ट्रिप पर उतरते समय रनवे से बाहर चला गया। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। ट्रेनी पायलट ने गवर्मेंट एविएशन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में हाल ही में दाखिला लिया था

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है (Photo- ANI)

गवर्नमेंट एविएशन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (GATI) से जुड़ा एक विमान सोमवार को ओडिशा में बिरसाल एयर स्ट्रिप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार एक ट्रेनी पायलट घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनी पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation- DGCA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया विमान बिरसाल एयर स्ट्रिप पर उतरते समय रनवे से बाहर चला गया। उन्होंने बताया कि इसका रजिस्ट्रेशन संख्या VT-EUW है। अधिकारी ने बताया कि बिरसाल एयर स्ट्रिप ओडिशा के ढेंकनाल शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

ये भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ दुनिया के 15 देश जता चुके हैं विरोध, पढ़िए अब तक की 10 बड़ी बातें


उन्होंने बताया कि दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेनी पायलट ने गवर्मेंट एविएशन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला लिया था। डीजीसीए ने बताया कि संबंधित सेसना 152 विमान (VT-EUW) विमान बिरसाल एयर स्ट्रिप पर उतरते समय टेक-ऑफ रोल के दौरान रनवे से बाहर चला गया।

इसके बाद तुरंत अधिकारियों ने घटना के बारे में GATI अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि घायल पायलट को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि पायलट को इलाज के लिए कामाख्यानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पायलट का नाम किरण मलिक है और वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। मलिक के नाक और चेहरे पर हल्की चोट आई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि 2020 में एयर स्ट्रिप पर इसी तरह की घटना के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।