Get App

UP Board Topper List – 10th and 12th: 10वीं में प्राची निगम, 12वीं में शुभम वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

UP Board Topper List – 10th and 12th: इस बीच, 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने इस बार भी सबसे ज्यादा पासिंग पर्सेंटेज हासिल करना का सफर जारी रखा। इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों ने कुल 88.42% पास प्रतिशत हासिल किया है। लड़कों की पसिंग पर्सेंटेज 77.78% है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट देखें यहां, साथ जानें कि कैसे अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 20, 2024 पर 4:28 PM
UP Board Topper List – 10th and 12th: 10वीं में प्राची निगम, 12वीं में शुभम वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
UP बोर्ड में 10वीं प्राची निगम और 12वीं शुभम वर्मा ने किया टॉप

UP Board Topper List – 10th and 12th: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड टॉपर्स 2024 की भी घोषणा की। इसके साथ ही लड़के और लड़ियों का पास प्रतिशत, टोटल पास प्रतिशत और दूसरे महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए गए। यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 में उन छात्रों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।

यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा की कुल पास पर्सेंटेज 89.55% है। इसमें लड़कियों की पास पर्सेंटेज 93.40% है और लड़कों का कुल पास पर्सेंटेज 86.05% है। 10वीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम (Prachi Nigam) ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया। तो वहीं 12वीं शुभम वर्मा (Shubham Verma) ने पूरे राज्य में टॉप किया है।

परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSO) की ओर से आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं कक्षा का पास पर्सेंटेज 89.55% है। 12वीं कक्षा के लिए, कुल पासिंग पर्सेंटेज 82.60% है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों ने कुल 88.42% पासिंग पर्सेटेंज हासिल किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें