संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरपर्सन मनोज सोनी (Manoj Soni) ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2029 में अपने कार्यकाल के समाप्त होने से लगभग 5 साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि सोनी ने लगभग एक महीने पहले इस्तीफा दिया था लेकिन यह स्वीकार होगा या नहीं, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। सोनी साल 2017 में UPSC में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। 16 मई, 2023 को उन्होंने चेयरपर्सन के रूप में शपथ ली।
