UPSC CSE 2024: इस तारीख से शुरू होने जा रही है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, Prelims के लिए कर दें अप्लाई

UPSC 2024 में सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने वाले तैयार हो जाएं। UPSC ने इसकी डेट रिलीज कर दी है। जानिए कैसे और कहां से आप आवेदन कर सकते हैं। एग्जाम में अप्लाई करने से पहले सारी जरूरी क्वालिफिकेशंस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर एक नजर डाल लें-

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 10:31 AM
UPSC के लिए तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी 2024 Pre की तारीख सामने आ गई है

UPSC CSE 2024: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims) 2024 की नोटिफिकेशन रिलीज हो गई है। सभी छात्र 14 फरवरी, 2024 से एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। IAS और IPS बनने का सपना देख रहे एप्लीकेंट्स के पास ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए 3 मार्च तक का ही समय होगा। एप्लीकेशन वेबसाइट के ओपन होने के 18 दिनों के भीतर ही सारी ऑनलाइन प्रोसेस पूरी कतर लें। सभी एप्लीकेंट्स upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। UPSC Prelims Exam 2024, 26 मई 2024 को कंडक्ट किए जाने का प्लान है। ऐसे में अप्लाई से लेकर एग्जाम तक स्टूडेंट्स के पास तैयारी के बस पांच महीने रह जाएंगे-

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, इन लेवल्स को फॉलो करें:

1. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर, ऑनलाइन अप्लाई पोर्टल upsconline.nic.in पर क्लिक करें।

2. इस वेबसाइट पर आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रोसेस पूरी करनी होगी

3. इसके बाद ही आप एग्जाम के लिए पूरा एप्लीकेशन भर पाएंगे

4. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भरें और एप्लीकेशन फीस को जमा कर दें


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दो लेवल पास करने होते हैं जिसके बाद इंटरव्यू में बैठने का मौका मिलता है-

  1. सिविल सेवा (PRE) एग्जाम: यह एक ऑब्जेक्टिव एग्जाम है और इसे क्वालिफाई करने वाले ही MAINS एग्जाम दे पाएंगे।
  2. सिविल सेवा (MAINS) एग्जाम: इस लेवल में छात्रों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी।
  3. सिविल सेवा का आखिरी पड़ाव इंटरव्यू: मेन्स परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद इंटरव्यू शामिल है, जिसके बाद ही लोगों का अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के लिए चुनाव होता है

WBBSE Class 10 Board Exam 2024: आज से स्कूलों में मिलेंगे 10वीं के एडमिट कार्ड, जानिए कब से हैं परीक्षा

UPSC 2023 का डाटा

2023 में 11 लाख उम्मीदवारों ने UPSC Pre दिया था जिसमें से 14624 उम्मीदवारों को Mains Written Exam के लिए चुना गया। लगभग 14600 उम्मीदवारों में से यूपीएससी ने पर्सनल इंटरव्यू के लिए 2916 उम्मीदवारों का चुना। हर साल लाखों की संख्या में छात्र ये एग्जाम देते हैं ऐसे में UPSC सिलेबस को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।