UPSC Prelims Result 2022: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UPSC Prelims परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2022 का अपना रिजल्ट खबर के अंदर दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
UPSC Prelims परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था

UPSC Prelims Result 2022 is out: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। UPSC प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था।

UPSC प्रीलिम्स 2022 के अभ्यर्थियों के मार्क्स, कटऑफ और आंसर-की आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही जारी होंगे। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर छात्र UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2022 का अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Download UPSC Prelims Result 2022 PDF


मेरिट के आधार पर जिन उम्‍मीदवारों को फॉरेस्‍ट सर्विस मेन्‍स परीक्षा के लिए क्‍वालिफाई घोषित किया गया है, उनका रोल नंबर PDF फॉर्मेट में जारी रिजल्‍ट में दिया गया है। उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट डाउनलोड करना होगा।

जिन उम्‍मीदवारों के रोल नंबर जारी मेरिट लिस्‍ट में दर्ज हैं, वे अब मेन्‍स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। चयनित उम्‍मीदवारों को अ‍ब मेन्‍स परीक्षा के लिए DoF (डिटेल्‍ड एप्‍लीकेशन फॉर्म) भरना होगा। DAF जल्‍द ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जारी किया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड

स्‍टेप 1: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: फिर होमपेज पर दिख रहे Result - CIVIL SERVICES (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2022 लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: इसके बाद मेरिट लिस्‍ट PDF फॉर्मेट में स्‍क्रीन पर खुल जाएगी।

स्‍टेप 4: जारी लिस्‍ट में अपना रोल नंबर सहित मांगी गई अन्य जानकारियां चेक कर लें।

स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास भी सेव कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेना न भूलें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।