बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) को पेट्रोलियम ब्रांड गो गैस (Go Gas) का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। Go Gas पहली बार किसी सेलिब्रिटी के साथ अपने ब्रांड का एंडोर्समेंट कर रहा है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि इस कदम में कंपनी की ब्रांडिंग में एक नयापन आएगा।
कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन नितिन खारा (Nitin Khara) ने कहा कि हम अजय देवगन जैसे लीजेंड को बोर्ड में पाकर खुश हैं। यह जुड़ाव दो प्रमुख ब्रांडों के तालमेल का प्रतिनिधित्व करेगा है। खारा ने कहा कि अजय देवगन के साथ यह साझेदारी हमें पूरे भारत में उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगी।
कंपनी को इस साझेदारी से डिजिटल और पारंपरिक मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से गो गैस की पहुंच बढ़ने की संभावना है। अजय देवगन ने कहा कि मैं दर्शकों का मनोरंजन करना पसंद करता हूं। उन्होंने कहा मैं सबसे पहले यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं जिस ब्रांड का समर्थन कर रहा हूं क्या वह मूल्यवान और विश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि कॉन्फिडेंस ग्रुप के साथ मुझे विश्वास है कि पेशेवर साझेदारी एक नई ऊंचाई तक जाएगी।
आपको बता दें कि कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड एक BSE/NSE में सूचीबद्ध कंपनी है। कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड एशिया का सबसे बड़ा एलपीजी सिलेंडर निर्माता है। इसी कंपनी का ब्रांड गो गैस है। यह ग्रुप 58 LPG बॉटलिंग प्लांट के साथ भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का एलपीजी बॉटलर है। यह भारत के 209 ऑटो एलपीजी स्टेशनों की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन सीरीज का संचालन करती है।
देश के 22 राज्यों में गो गैस पैक एलपीजी के लिए 2000 डीलरों का नेटवर्क है। ग्रुप ने हाल ही में कई मल्टीपल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ सीएनजी और हाई प्रेशर सिलेंडर मैन्युफैक्चरिंग में कदम रखा है। कॉन्फिडेंस ग्रुप ने हाल ही में बेंगलुरू में अपना पहला CNG स्टेशन खोला है, जिसका गेल (Gail) के साथ करार है।