Get App

शाहरुख खान स्टारर Pathaan में दीपिका की 'भगवा बिकिनी' पर बवाल, BJP शासित इस राज्य ने फिल्म को बैन करने की दी चेतावनी

Besharam Rang को लेकर सोशल मीडिया पर जारी विवाद के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने में कपड़ों के कलर के साथ फिल्म के नाम पर भी आपत्ति जताई है

Akhileshअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 5:57 PM
शाहरुख खान स्टारर Pathaan में दीपिका की 'भगवा बिकिनी' पर बवाल, BJP शासित इस राज्य ने फिल्म को बैन करने की दी चेतावनी
Pathaan का पहला गाना 'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' के रिलीज होते ही हंगामा शुरू हो गया है

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आने वाली फिल्म 'पठान (Pathaan)' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' के रिलीज होते ही हंगामा शुरू हो गया है। पठान को सोशल मीडिया पर बायकॉट (Boycott Pathaan) करने की मांग हो रही है। कई यूजर्स फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। बेशर्म रंग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इस गाने में दोनों मशहूर अदाकारों के कपड़ों के कलर के साथ फिल्म के शीर्षक यानी नाम पर भी बुधवार को आपत्ति जताई।

गृह मंत्री ने चेतावनी भी दी कि अगर निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म में सुधार नहीं किया, तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को रिलीज की अनुमति दी जाए या नहीं। मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, "दूषित मानसिकता के साथ फिल्माए गए गाने 'बेशर्म रंग' में अभिनेता और अभिनेत्री को आपत्तिजनक रूप से हरे और भगवा रंग के कपड़े पहनाए गए हैं। इन कपड़ों के रंग, गाने के बोल और फिल्म के नाम (पठान) में सुधार की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि गाने का शीर्षक 'बेशर्म रंग' भी अपने आप में आपत्तिजनक है।"

मध्य प्रदेश में रिलीज होगा या नहीं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें