Get App

KGF Chapter 2 की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, पहले हफ्ते में ₹700 करोड़ से अधिक का कलेक्शन, टूट गए ये सभी रिकॉर्ड

KGF-2 Collection: सुपरस्टार यश की फिल्म KGF-2 ने पहले हफ्ते में दुनिया भर में 719 करोड़ रुपये की कमाई है, जो अब तक के किसी भी भारतीय फिल्म का दूसरा सबसे अधिक कलेक्शन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 5:09 PM
KGF Chapter 2 की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, पहले हफ्ते में ₹700 करोड़ से अधिक का कलेक्शन, टूट गए ये सभी रिकॉर्ड
KGF-2 Collection: केजीएफ-2 आने वाले हफ्ते में 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन सकती है

कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक और रिकॉर्ड और तोड़ दिया है। बुधवार को फिल्म के रिलीज को एक हफ्ते पूरा हो गया और इस दौरान इसने दुनिया भर में कमाई के मामले में 700 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया। यह न सिर्फ कन्नड़ फिल्म, बल्कि किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक हफ्ते में कमाई गई अब तक की दूसरी सबसे अधिक राशि है।

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी (Jersey)' रिलीज हो रही है, जो इसी नाम की एक सुपरहिट तमिल फिल्म का हिंदी रिमेक है। अगर जर्सी फिल्म के रिलीज का असर KGF-2 पर पड़ता है, तो इसकी कुल कमाई 1,000 करोड़ रुपये से कम रह सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह 1,000 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली भारत की चौथी फिल्म बनने के लिए तैयार है।

गुरुवार दोपहर को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि KGF: Chapter 2 ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के आकड़े को पार कर लिया है। फिल्म ट्रेड पोर्टल टी2बी लाइव ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ने दुनिया भर में सात दिनों में 719.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के बाद एक हफ्ते में किसी भारतीय फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने पहले सात दिनों में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें