Get App

Shark Tank India 2 में नए जज अमित जैन ने किया अश्नीर ग्रोवर को आउट, जानिए कौन हैं जैन

Shark Tank India 2: शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में दो जजों की छुट्टी हो गई है। नए जज की भमिका में अमित जैन की एंट्री हुई है। जिसने अश्नीर ग्रोवर की जगह ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 9:37 AM
Shark Tank India 2 में नए जज अमित जैन ने किया अश्नीर ग्रोवर को आउट, जानिए कौन हैं जैन
शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।

Shark Tank India 2: शार्क टैंक इडिया का दूसरा सीजन भी अब जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर धमाल मचाने वाला है। कंपनी ने दूसरे सीजन का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। लेकिन इस बार का प्रोमो देखकर बहुत से लोग हैरान हो गए हैं। पहले सीजन के पॉपुलर जज की दूसरे सीजन में छुट्टी कर दी गई है। यानी हम कहते हैं कि शार्क के दूसरे सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) शो का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह कारदेखो (CarDekho) के मालिक अमित जैन (Amit Jain) को जगह मिली है। ऐसे मे बहुत से अमित जैन के बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे।

जानिए कौन हैं अमित जैन

अमित जैन जयपुर (Jaipur) के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू करने से पहले Austin, Texas जैसी कंपनियों के साथ काम किया था। वो कारदेखो (Car Dekho) के फाउंडर हैं। इस कंपनी को उन्होंने अपने भाई के साथ शुरू की है। कंपनी में जो प्रोमो जारी किया गया है। उसमें अमित जैन अन्य जजों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरे सीजन में जो शार्क मौजूद रहेंगे। उनमें ‘शादी डॉट कॉम’ के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) , ‘बोट’ के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta), ‘लेंस्कार्ट’ के फाउंडर पीयूष बंसल (Peyush Bansal), ‘सुगर कॉस्मेटिक’ की को-फाउंडर विनीता सिंह (Vineeta Singh) और ‘एमक्योर फार्मास्युटिकल्स’ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर (Namita Thapar) का नाम शामिल है।

Shark Tank India 2: अश्नीर ग्रोवर को मिस कर रहे हैं लोग, सोशल मीडिया पर गूंजा We want Ashneer Grover के नारे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें