सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी टीम के माध्यम से 56 करोड़ रुपये के बैंक लोन और अपने जुहू स्थित घर की नीलामी के बारे में हालिया घटनाक्रम के बारे में पहली बार एक बयान जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस घर के लिए लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पाए। गदर 2 (Gadar 2) की बंपर सफलता के बाद ये खबर सामने आई है। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए एक्टर एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सनी देओल की संपत्ति की नीलामी फिलहाल रोक दी है। बैंक ने सोमवार को कहा कि तकनीकी कारणों से नीलामी की प्रक्रिया फिलहाल वापस ले ली गई है। दावा किया गया है कि 'गदर 2' स्टार पर 56 करोड़ रुपये का बकाया है।
