Ponniyin Selvan vs Vikram Vedha: बॉक्स ऑफिस पर आज यानी शुक्रवार (30 सितंबर) को दो बड़ी फिल्में पोन्नियिन सेलवन-1 (Ponniyin Selvan: I) और विक्रम वेधा (Vikram Vedha) एक साथ रिलीज हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का कलेक्शन देखने लायक होगा।

Ponniyin Selvan vs Vikram Vedha: बॉक्स ऑफिस पर आज यानी शुक्रवार (30 सितंबर) को दो बड़ी फिल्में पोन्नियिन सेलवन-1 (Ponniyin Selvan: I) और विक्रम वेधा (Vikram Vedha) एक साथ रिलीज हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का कलेक्शन देखने लायक होगा।
दोनों फिल्मों में दिग्गज सितारे हैं। एक तरफ मणिरत्नम निर्देशित पोन्नियिन सेलवन: 1 में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा कृष्णन, कार्थी, जयम रवि हैं। वहीं, दूसरी तरफ विक्रम वेधा में सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे जैसे दिग्गज सितारें हैं।
Ponniyin Selvan: I तोड़ सकती है कमाई के सभी रिकॉर्ड
हिंदुस्तान टाइम्स ने ट्रेड सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पोन्नियिन सेलवन को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 17 करोड़ की कमाई कर ली है, जो इस साल रिलीज हुई अन्य तमिल फिल्मों में सबसे अधिक है। भारत के अलावा विदेश में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
ट्रेड इनसाइडर्स ने यह भी कहा है कि फिल्म विदेशी कलेक्शन से 20 करोड़ रुपये जोड़कर सभी भाषाओं में 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग कमाई कर सकती है। यह अनुमान लगाया गया है कि भारत में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 40 हो सकता है, जिससे दुनिया भर में 50 से 60 करोड़ का कलेक्शन हो जाएगा।
Vikram Vedha पर भी टिकी सभी की निगाहें
पोन्नियिन सेलवन को ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा से टक्कर मिल सकती है। हिंदी दर्शक इस फिल्म की ओर जा सकते हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म के पहले दिन की कमाई इस साल बॉलीवुड की पिछली रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म को लेकर जिस तरह से उत्साह देखा जा रहा है, उससे बॉलीवुड को वापसी की उम्मीद दिख रही है।
विक्रम वेधा की भविष्यवाणी के बारे में बोलते हुए ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कि फिल्म भारत में पहली दिन 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म का एडवांस कलेक्शन 3 करोड़ रुपये का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेड सोर्स ने घरेलू कलेक्शन में फिल्म की कमाई 10 से 12 करोड़ होने की भविष्यवाणी की है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन का कलेक्शन 15 से 16 करोड़ रुपये रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।