Get App

एरिक्शन मोबिलिटी रिपोर्ट में 5G सेवाओं में 48 परसेंट ग्रोथ का अनुमान, भारत में 5 साल में 50 करोड़ लोग करेंगे 5G का इस्तेमाल

2027 तक भारत में करीब 39 परसेंट लोग 5G सेवाओं को अपना लेंगे यानी करीब 50 करोड़ लोगों के पास 5G सेवाएं होंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 11:01 AM
एरिक्शन मोबिलिटी रिपोर्ट में 5G सेवाओं में 48 परसेंट ग्रोथ का अनुमान, भारत में 5 साल में 50 करोड़ लोग करेंगे 5G का इस्तेमाल
एरिक्सन मोबिलिटी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 5G काफी तेजी से बढ़ेगा और 2027 तक करीब 50 करोड लोग 5G को अपना लेंगे।

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी भले ही दूर हो। लेकिन एरिक्सन मोबिलिटी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 5G काफी तेजी से बढ़ेगा और 2027 तक करीब 50 करोड लोग 5G को अपना लेंगे। दुनिया के कई देशों में 5G सेवाएं शुरू की शुरुआत हो चुकी है लेकिन भारत में अभी तक 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी भी नहीं हुई है लेकिन एरिक्सन मोबिलिटी की रिपोर्ट की मानें तो भारत 5G में पीछे नहीं रहेगा।

2027 तक भारत में करीब 39 परसेंट लोग 5G सेवाओं को अपना लेंगे यानी करीब 50 करोड़ लोगों के पास 5G सेवाएं होंगी। कंपनी के मुताबिक 5G सेवाओं में 48 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिलेगी और 2030 तक इससे 17 बिलियन डॉलर का कारोबार होगा। कंपनी ने रिपोर्ट में दावा है कि भारत में 2021 में स्मार्टफोन की संख्या 81 करोड़ है जो 2027 में बढ़कर 120 करोड हो जाएगी। साथ ही 2027 तक लोग प्रति महीना 50 जीबी तक डाटा इस्तेमाल करने लगेंगे।

5G को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है मोबाइल हैंडसेट कंपनियां इन्हें ध्यान में रखते हुए सस्ते 5जी हैंडसेट भी बाजार में उतार रही हैं । जानकार मानते हैं कि 5जी सेवाओं की कीमत बाजार तय करेगा, अगर टेलीकॉम कंपनियां 4जी की तरह ही इसकी कीमत सस्ती रखती हैं तो लोग इसे हाथों-हाथ अपनाएंगे।

अभी एयरटेल वोडाफोन आइडिया रिलायंस जियो 5G ट्रायल कर रहे हैं इन ट्रायल में कंपनियों को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है अब अप्रैल में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की उम्मीद है। स्पेक्ट्रम मिलने के बाद कंपनियां 2022 के मध्य में 5जी सेवाएं शुरू कर सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें