Get App

Dhanbad Fire: धनबाद के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 5 लोगों की मौत

Dhanbad Fire: एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में मेडिकल प्रतिष्ठान के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 11:17 AM
Dhanbad Fire: धनबाद के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 5 लोगों की मौत
Dhanbad Fire: चार मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि पांचवें की पहचान होना अभी बाकी है

झारखंड के धनबाद (Dhanbad Fire) में शुक्रवार देर रात एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से दो डॉक्टरों समेत कम से कम पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में मेडिकल प्रतिष्ठान के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक, रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, चार मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि पांचवें की पहचान होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें- Explained: क्या है ₹4,760 करोड़ का GTL बैंक घोटाला? कैसे 24 बैंकों को एक साथ दिया गया धोखा? जानें

धनबाद के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रेम कुमार तिवारी ने पीटीआई को बताया, “स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें