Get App

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को चमकाने पर खर्च किए गए कितने रुपए? पूरा ब्योरा देखें यहां

G20 Summit 2023: G20 ग्रुप में 19 सबसे अमीर देश और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और नौ अतिथि देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। G20 की इस साल की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' है। राजधानी में वैश्विक नेताओं के आने से पहले इस दुल्हन की तरह सजाया गया। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को सजाने के लिए 4,100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। आइए विस्तार से इसे समझते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 7:43 PM
G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को चमकाने पर खर्च किए गए कितने रुपए? पूरा ब्योरा देखें यहां
G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को चमकाने पर खर्च किए गए कितने रुपए?

G20 Summit 2023: भारत 9-10 सितंबर में नई दिल्ली में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की मेजबानी कर रहा है। जी20 गुट के नेता हाई-प्रोफाइल सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। G20 ग्रुप में 19 सबसे अमीर देश और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और नौ अतिथि देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

G20 की इस साल की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' है। राजधानी में वैश्विक नेताओं के आने से पहले इस दुल्हन की तरह सजाया गया। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को सजाने के लिए 4,100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। आइए विस्तार से इसे समझते हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने G20 के लिए "शहर के सौंदर्यकरण पर हुए खर्च" की एक लिस्ट शेयर की। मंत्री के अनुसार, ये खर्च, जो लगभग 4,110 करोड़ रुपए है, दिल्ली पुलिस, MEA, PWD, दिल्ली नागरिक निकाय MCD और NDMC, DDA के बीच बांटा गया था।

सुरक्षा से लेकर सड़क पर साइनेज, लाइट के मेंटेनेंस से लेकर G20 ब्रांडिंग तक और सार्वजनिक क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने से लेकर फ्लाईओवर और पुलों की पेंटिंग तक हर चीज के लिए पैसा अलॉट किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें