नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के लिए सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का जमावड़ लगा है। इस दौरान अमेरिका और यूरोपीय संघ एक नए जहाज और रेल गलियारे (Ship and Rail Corridor) के विकास का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, जो भारत को मध्य पूर्व से जोड़ेगा और संभावित रूप से इसे और भी आगे बढ़ाएगा। लंदन अखबार Financial Times ने कहा कि क्षेत्र में चीन के आर्थिक प्रभाव को चुनौती देने के मकसद से, प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक जाएगा।
