MV Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज यानी 13 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दुनिया के सबसे लंबे लग्जरी रिवर क्रूज, ‘गंगा विलास (Ganga Vilas)’ को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना कर दिया। उत्तर प्रदेश (UP) के वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ (Varanasi to Dibrugarh) तक जाने वाली यह लग्जरी रिवर क्रूज विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। यह क्रूज रविदास घाट से डिब्रूगढ़ के लिए नदी के रास्ते यात्रा की शुरुआत हुई।
