Get App

Go First ने अब 9 मई तक कैंसल की सभी फ्लाइट, 15 मई तक फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग पर भी रोक

इसके अलावा गो फर्स्ट (Go First) ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्रा के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2023 पर 3:31 PM
Go First ने अब 9 मई तक कैंसल की सभी फ्लाइट, 15 मई तक फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग पर भी रोक
Go First ने अब 9 मई तक कैंसल की सभी फ्लाइट (PHOTO-PTI)

वित्तीय संकट में फंसी गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन ने घोषणा की है कि उसने ऑपरेशन से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए 9 मई, 2023 तक सभी उड़ानें रद्द (Flight Cancel) कर दी हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है, "हमें ये सूचित करते हुए खेद है कि ऑपरेशन से जुड़े कारणों से 9 मई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं।" इसके अलावा गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्रा के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी दी।

एयरलाइन की तरफ से तीन मई से तीन दिन के लिए अपनी फ्लाइट कैंसल करने के फैसले के बाद DGCA ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

रेगुलेटर ने बयान में कहा, "गो फर्स्ट ने 15 मई तक अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग रोकने की जानकारी है। एयरलाइन ने कहा है कि वह या तो यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाएगी या उन्हें आने वाली किसी तारीख में फ्लाइट की सुविधा देगी।"

गो फर्स्ट के जवाब के बाद DGCA ने एयरलाइन से मौजूदा नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में टिकट का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है। रेगुलेटर ने कहा कि उसकी कोशिश है कि गो फर्स्ट की तरफ से अचानक फ्लाइट बंद करने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम-से-कम किया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें