Get App

Google for India Event: G-Pay से अब मिलेगा गोल्ड लोन, गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ किया करार

गूगल पे पर मिलने वाली गोल्ड लोन स्कीम की मदद से बिना किसी सिविल रिपोर्ट और दस्तावेज के आप 50 लाख रुपये तक का लोन घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। गूगल पे ऐप की ओर से मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर पेश की गई स्कीम के तहत 5 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 5:12 PM
Google for India Event: G-Pay से अब  मिलेगा गोल्ड लोन, गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ किया करार
गूगल ने AI स्किल हाउस भी लॉन्च किया है। ये स्टूडेंट्स, जॉब नौकरी खोजने वाले, शिक्षा से जुड़े लोगों, डेवलपर्स और सिविल ऑफिसर्स के लिए AI कोर्स वाला एक एजुकेशनल प्रोग्राम है

अब आप गूगल पे पर गोल्ड लोन भी ले सकते हैं। गूगल ने इसके लिए मुथूट फाइनेंस के साथ करार किया है। इसके अलावा अब गूगल पे से आप 5 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए गूगल ने आदित्य बिरला कैपिटल के साथ भी पार्टनरशिप की है। साथ ही कंपनी ने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में AI टूल gemini को हिंदी समेत 8 रीजनल भाषाओं में लांच किया। जेमिनी लाइव को गूगल ने हिंदी लैंग्वेज में शुरू कर दिया है। बता दें कि इसे इसी साल अगस्त में पहली बार पिक्सल फोन में पेश किया गया था। इसके साथ ही आने वाले हफ्तों में कंपनी बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू लैंग्वेज का भी सपोर्ट जेमिनी लाइव में एड किया जाएगा। टेक कंपनी गूगल ने आज 3 अक्टूबर को ये एलान अपने एनुअल इवेंट 'गूगल फॉर इंडिया' के 10 वें संस्करण में की है।

गूगल पे पर मिलने वाली गोल्ड लोन स्कीम की मदद से बिना किसी सिविल रिपोर्ट और दस्तावेज के आप 50 लाख रुपये तक का लोन घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। गूगल पे ऐप की ओर से मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर पेश की गई स्कीम के तहत 5 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। इस लोन पर बेहद कम ब्याज दर देनी होगी। मतलब आपको बुरे वक्त में सोना बेचने की जगह लोन लेना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। गूगल पे ने अपनी पसर्नल लोन लिमिट को भी 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है।

इसके अलावा गूगल पे में UPI सर्किल रिलीज किया गया है। यह एक नया फीचर है। UPI सर्किल के जरिए पेमेंट करने वाला यूजर UPI अकाउंट से किसी व्यक्ति को जरूरी लिमिट के साथ ट्रांजैक्शन की परमिशन दे सकता है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया था। अभी तक यह फीचर केवल भीम एप में उपलब्ध था। इसके जरिए एक महीने में अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें