हम अक्सर सर्दी खांसी के लिए ये दवाई अपने बच्चों के लिए इस्तेमाल करते हैं। बिना ये जानें कि ये सही है या नहीं? सरकार ने कुछ दवाओं को चार से कम उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। ये दवाई आपके बच्चों के लिए दवा से ज्यादा जहर है। देश की सबस बड़ी स्वास्थ्य नियामक एजेंसी, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसने तय किया है कि कुछ फेमस एंटी-कोल्ड कॉकटेल दवाई का बच्चों और चार साल के नीचे के बच्चों पर प्रयोग नहीं किया जाएगा।
