Happy Teddy Day 2023: ज्यादातर लड़कियों को एक बड़े, गले लगाने के लिए लिए सॉफ्ट टॉयज पसंद होते हैं। उन्हें ऐसा खिलौना पसंद होता है जो उनकी परेशानियों को सुनता है। वह उनका कडल पार्टनर बन जाता है। दुनिया भर के प्रेमी वेलेंटाइन वीक के टेडी डे पर अपने क्रश या गर्लफ्रेंड के लिए अपनी रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए टेडी अपने पार्टनर को गिफ्ट करते हैं। अब कई लड़कियां भी अपने जीवनसाथी को टेडी बियर गिफ्ट के तौर पर देती है। यहां पर आपको टेडी बियर के इतिहास और गिफ्ट ऑप्शन के बारे में बता रहें हैं। टेडी डे इस साल आज 10 फरवरी को मनाया जा रहा है। वेलेंटाइन वीक में यह चौथा दिन होता है जिसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है।
