ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार हिंदुजा फैमिली (Hinduja Family) के 4 सदस्यों को स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने जिनेवा में अपने घर में भारतीय कर्मचारियों का शोषण करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई है। हिंदुजा परिवार का कहना है कि वह स्विस कोर्ट के फैसले से स्तब्ध है और उन्होंने हायर कोर्ट में अपील दायर की है। परिवार की ओर से वकीलों ने एक बयान में जोर देकर कहा कि उनके मुवक्किल प्रकाश और कमल हिंदुजा, दोनों 70 की उम्र में हैं, और उनके बेटे अजय और उनकी पत्नी नम्रता को मानव तस्करी के सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।
