Get App

हिंदी बोलने में 'कंपकंपी' छूट जाती है, झिझक के साथ बोलती हूं: FM निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को कहा कि हिंदी (Hindi) बोलने में उनकी "कंपकंपी" छूट जाती है और वह झिझक के साथ इस भाषा को बोलती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2022 पर 11:13 PM
हिंदी बोलने में 'कंपकंपी' छूट जाती है, झिझक के साथ बोलती हूं: FM निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वयस्क होने के बाद एक नई भाषा सीखना बहुत मुश्किल है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को कहा कि हिंदी (Hindi) बोलने में उनकी "कंपकंपी" छूट जाती है और वह झिझक के साथ इस भाषा को बोलती हैं। हिंदी विवेक पत्रिका की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, स्पीकर ने यह कहते हुए निर्मला सीतारमण को आमंत्रित किया कि उनका भाषण हिंदी में होगा। इसके बाद संबोधित करने हुई निर्मला सीतारमण ने बताया कि "हिंदी में दर्शकों को संबोधित करने में मेरी कंपकंपी छूट जाती है।"

इसके साथ ही सीतारमण ने उन परिस्थितियों का भी जिक्र किया, जिनके कारण यह स्थिति हुई है। सीतारमण ने कहा कि वह तमिलनाडु में पैदा हुई और वहीं कॉलेज में पढ़ीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ऐसे समय में की जब राज्य में हिंदी के खिलाफ आंदोलन चल रहा था और उन्होंने हिंदी के खिलाफ हिंसक विरोध भी देखा।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि जिन छात्रों ने हिंदी या संस्कृत को दूसरी भाषा के रूप में चुना था, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप नहीं मिली। यहां तक कि मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को भी उनकी भाषा के पसंद कारण स्कॉलरशिप नहीं दिया जाता था।

सीतारमण ने कहा कि वयस्क होने के बाद एक व्यक्ति के लिए एक नई भाषा सीखना मुश्किल है, लेकिन वह अपने पति की मातृभाषा तेलुगु सीख सकती है, लेकिन पिछली घटनाओं के कारण हिंदी नहीं ले सकती है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत 'संकोच' (झिझक) के साथ हिंदी बोलती हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें