IAF Chopper Crash: SBI ने हादसे में जान गंवाने वाले लांस नायक के परिवार को सौंपा 48.40 लाख रुपए का चेक

SBI (भोपाल सर्कल) के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) बिनोद कुमार मिश्रा चेक देने के लिए खुद जितेंद्र कुमार के घर पहुंचे

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
लांस नायक जितेंद्र कुमार के परिवार को SBI ने सौंपा 48.40 लाख रुपए का चेक (FILE PHOTO)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लांस नायक जितेंद्र कुमार (Lance Naik Jitendra Kumar) की विधवा पत्नी को 48.40 रुपए का चेक सौंप दिया है। लांस नायत जितेंद्र की 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश (Tamil Nadu Helicopter Crash) में मौत हो गई थी।

SBI (भोपाल सर्कल) के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) बिनोद कुमार मिश्रा चेक देने के लिए खुद जितेंद्र कुमार के घर पहुंचे। इस दौरान मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना और दुख जताया। मिश्रा ने कुल 48.40 लाख रुपए के दो इंश्योरेंस क्लेम के चेक दिए।

उन्होंने बताया कि कुल राशि में से 30 लाख रुपए डिफेंस स्टाफ को डिफेंस सैलरी पैकेज के तहत दिए किए गए आकस्मिक मृत्यु लाभ (Accidental Death Benefit) के रूप में दिए गए हैं, जबकि बाकी के 18.40 लाख रुपए SBI लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के सेटलमेंट के रूप में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चेक लांस नायक की पत्नी सुनीता को सौंपे गए।

नेशनल लेवल शूटर कोनिका लायक ने की आत्महत्या, हावड़ा में हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव


इसी हफ्ते मध्य प्रदेश सरकार ने भी लांस नायक जितेंद्र कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाइक की बेटी को नौकरी देने का आश्वासन दिया।

8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

इस दुर्घटना में मरने वालों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और वायु सेना के हेलीकॉप्टर चालक दल सहित नौ अन्य सशस्त्र बल कर्मी शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।