सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने भारत के खिलाफ गलत सूचना फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों (YouTube Channels) को मंगलवार को ब्लॉक कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि ये चैनल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और कानून-व्यवस्था को लेकर गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाते थे।
