IMD Rainfall Alert: जैसा कि इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की तरफ से भविष्यवाणी की गई थी, 16 मार्च को देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जो प्री-मानसून सीजन की शुरुआत का प्रतीक है। बारिश से मार्च में ही शुरू हो चुकी है प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वानुमानों के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में लंबे समय तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है। IMD ने अगले सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
