IMD Delhi-NCR Weather Forecast: इंडिया मेटीरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, इस साल दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में भीषण सर्दी पड़ने की आशंका है। राजधानी दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हवा में ठंडक और आसमान में बादल छाए रहने से राजधानी में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
