Get App

IMD Weather Update: इस सप्ताह इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज कई इलाके में जमकर बरसेंगे बादल

IMD Weather Update: मौसम विभाग के वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका है

Akhileshअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 8:10 AM
IMD Weather Update: इस सप्ताह इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज कई इलाके में जमकर बरसेंगे बादल
IMD Weather Update: देश के अलग-अलग स्थानों पर 'भारी बारिश' की भविष्यवाणी की गई है

IMD Weather Update: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया (IMD) ने इस सप्ताह देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए एक विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में आज यानी सोमवार (29 जुलाई) भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में 30 जुलाई तक बारिश जारी रहने की आशंका है।

IMD के वेदर बुलेटिन में कहा गया है, "इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका है।"

इन राज्यों में IMD फोरकास्ट जारी

- मौसम एजेंसी ने मंगलवार, 30 जुलाई से देश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधि में वृद्धि के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर 'भारी बारिश' की भी भविष्यवाणी की है। मध्य प्रदेश में व्यापक रूप से भारी बारिश की आशंका है। तटीय कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश आने के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ आने की चेतावनी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें