IMD Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार को जबरदस्त गरमी रही। दिल्ली और यूपी में कई जगहों पर 49 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने केरल में जबरदस्त बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।
