भारत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सुचारू सप्लाई चेन सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ एक अच्छे व्यापार समझौते की तलाश कर रहा है। यह बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने द इकोनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड्स में कही। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती ग्लोबल टैरिफ वॉर के बीच, भारत को हायर अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहे देशों से सामान की संभावित डंपिंग से बचने के लिए स्मार्ट तरीके से आगे बढ़ना होगा। साथ ही, भारत उन घरेलू उद्योगों के हितों की रक्षा करेगा, जो किफायती आयात पर निर्भर हैं।
