Indus Waters Treaty: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) में आटे दाल की कीमतें आसमान छू रही है। अनाज की किल्लत के बीच अब पाकिस्तान को नया झटका पानी को लेकर भी लगने वाला है। दरअसल, भारत ने सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नोटिस इस्लामाबाद द्वारा संधि को लागू करने को लेकर अपने रूख पर अड़े रहने के कारण जारी किया गया है।
