Indian Railway cancel Train list 22 July 2022: रेलवे ने खराब मौसम के कारण कैंसिल की 143 ट्रेनें, स्टेशन जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

भारतीय रेलवे ने 8 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले यात्री कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज 143 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

Indian Railway cancel Train list 22 July 2022: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ के कारण भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज 143 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।इसमें से 103 पूरी तरीके से कैंसिल की गई हैं, जबकि 40 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। देश में मानसून के कारण कई राज्यों में जलभराव और मेंटेनेंस के कारण ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है।

ट्रेनों का बदला रास्ता

भारतीय रेलवे ने 8 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले यात्री कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।


ये है आज का स्टेटस

ट्रेन कैंसिल - 143

पूरे तरीके से कैंसिल ट्रेन - 103

आंशिक कैंसिल - 40

ट्रेन रिशेड्यूल - 8

ट्रेन डायवर्ट - 7

आज ये ट्रेनें हुई कैंसिल। आज ये ट्रेनें हुई कैंसिल।

इन राज्यों में जाती हैं ये ट्रेनें

कैंसिल होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कैंसिल की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। कैंसिल ट्रेनों की गिनती IRCTC की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

यहां करें चेक

IRCTC की वेबसाइट पर पूरी तरह से और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट डाली हुई है। इसने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप पर जाकर ट्रेन की जानकारी लेने के लिए कहा है। कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखने के लिए https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।

RIL Q1 preview : रिफाइनिंग कारोबार में जोरदार ग्रोथ के दम पर दोगुना हो सकता है मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।