Indian Railways: ट्रेन में सिर्फ इतना सामान लेकर जा सकते हैं रेल यात्री, अगर लेकर गए ज्यादा, तो भरना पड़ेगा चालान

Indian Railway Rule: भारतीय रेलवे से लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। रेलवे के नियमों में बदलाव होते रहते हैं। ताकि, यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उनकी सेफ्टी बनी रहे। यहां आपको रेलवे का समान को लेकर जाने से जुड़े नियमों के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
अगर आप ट्रेन में जाते समय ज्यादा सामान लेकर जाते हैं तो आपका चालान कट सकता है।

Indian Railway Rule: भारतीय रेलवे से लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। रेलवे के नियमों में बदलाव होते रहते हैं। ताकि, यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उनकी सेफ्टी बनी रहे। यहां आपको रेलवे का समान को लेकर जाने से जुड़े नियमों के बारे में बता रहे हैं। अगर आप ट्रेन में जाते समय ज्यादा सामान लेकर जाते हैं तो आपका चालान कट सकता है। रेलवे के सामान को लेकर जानें से जुड़े नियम के बारे में बता रहे हैं।

इतना सामान ले सकते हैं साथ

रेलवे मिनिस्ट्री ने अपने एक ट्वीट के जरिये रेल यात्रियों को कहा कि वह कम सामान के साथ यात्रा करें। ताकि, उन्हें और अन्य यात्रियों को परेशानी न हो। रेलवे के नियमों के मुताबिक रेल यात्री इंडियन रेलवे की किसी भी ट्रेन में मैक्सिमम 40 से 70 किलोग्राम का सामान लेकर ही सफर कर सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा वजन का सामाना लेकर जाते हुए पकड़े गए तो आपको जुर्माना लग सकता है।


टिकट के आधार पर तय होता है सामान का वजन

आपको अपनी टिकट के आधार पर सामान ले जानें की छूट होती है। जैसे स्लीपर क्लास की टिकट पर 40 किलोग्राम सामान लेकर ही सफर कर सकते हैं। वहीं, एसी क्लास की टिकट में 70 किलोग्राम का सामान लेकर ही सफर कर सकते हैं। आप कितना सामान ले जा सकते हैं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौनसी टिकट ली है। अगर आप इससे ज्यादा वजन का सामान लेकर जाते हैं तो आपको 30 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। आप अपनी यात्रा के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर या कोई मेडिकल का सामान अपने साथ लेकर जा सकते हैं। बशर्तें, की डॉक्टर का पर्चा आपके पास हो।

Technical View: निफ्टी ने बनाया हैमर पैटर्न, सोमवार 13 मार्च को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।