Indian Railway Rules: ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या करें? चेक करें भारतीय रेलवे के नियम

Indian Railway Rules: ट्रेन से यात्रा करना भारत का पता लगाने के सबसे ज्यादा फेमस तरीकों में से एक है। यह कॉस्ट फ्रेडली है और आपको आपके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने का सुरक्षित साधन है। हालांकि, रेलवे में आपका सामान खोने की संभावना हमेशा बनी रहती है, जो कई बार काफी कष्टदायक हो सकता है। गलती से अगर आप अपने आप को ऐसी ऐसी स्थिति में पाते हैं तो आपकी सहायता के लिए रेलवे के कई नियम मौजूद हैं

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
रेलवे में आपका सामान खोने की संभावना हमेशा बनी रहती है, जो कई बार काफी परेशानी दे देता है।

Indian Railway Rules: ट्रेन से यात्रा करना भारत का पता लगाने के सबसे ज्यादा फेमस तरीकों में से एक है। यह कॉस्ट फ्रेडली है और आपको आपके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने का सुरक्षित साधन है। हालांकि, रेलवे में आपका सामान खोने की संभावना हमेशा बनी रहती है, जो कई बार काफी परेशान करने वाला अनुभव होता है। गलती से अगर आप अपने आप को ऐसी ऐसी स्थिति में पाते हैं तो आपकी सहायता के लिए रेलवे के कई नियम मौजूद हैं।

बड़ी संख्या में लोग इस बात से अनजान हैं कि वे सामान खो जाने की स्थिति में शिकायत दर्ज कर सकते हैं? या उन्हें ऐसी स्थिति में क्या करना है, इसकी जानकारी कम लोगों को होती है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि शिकायत दर्ज करना बेकार है। वह ऐसा इसलिए कहते है क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें सामान सामान वापस नहीं मिलेगा। इस धारणा के उलट रेलवे अधिकारियों ने कई यात्रियों को उनके खोए हुए सामान से सफलतापूर्वक मिलवाया है।

यदि किसी भी गलती या चोरी से आपका सामान किसी ट्रेन या स्टेशन पर खो जाता है, तो तुरंत रेलवे अधिकारियों विशेष रूप से रेलवे पुलिस बल (RPF) से संपर्क करना जरूरी है। यदि वे आपके सामान का पता लगाने में असमर्थ हैं, तो आपके पास आरपीएफ के पास प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने का विकल्प है।


सामान चोरी के मामलों में या यदि आपका सामान चलती ट्रेन से चोरी हो गया है, तो पहले ट्रेन कंडक्टर, कोच अटेंडेंट या गार्ड से संपर्क करें। वे आपको एक एफआईआर फॉर्म देंगे। इसे सही ढंग से भरकर अधिकारियों को वापस करना होगा। इस शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन को भेज दिया जाएगा। आपको यह शिकायत दर्ज करने के लिए अपनी यात्रा को रोकने या खत्म करने की आवश्यकता नहीं है। बस किसी भी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सहायता पोस्ट पर जाएं।

अब आप अपना खोया हुआ सामान कैसे लें? आमतौर पर यदि आपका सामान पाया जाता है, तो उन्हें उस स्टेशन पर लाया जाएगा जहां शिकायत दर्ज की गई थी। आपसे संपर्क किया जाएगा और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जांच करने के बाद आपका सामान आपको वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, यदि कोई मूल्यवान या महंगी वस्तु बरामद होती है, तो उसे जोनल ऑफिस में भेजे जाने से पहले अधिकतम 24 घंटे तक स्टेशन पर रखा जाएगा।

Kotak Mahindra Bank : Ashok Vaswani बने नए MD और CEO, बैंकिंग सेक्टर में तीन दशकों का है अनुभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।