Get App

Indian Railway: अब ट्रेन में मिलेगी बेबी सीट, रेलवे ने लोअर बर्थ में महिलाओं को दी खास सर्विस

उत्तर रेलवे जोन के लखनऊ मंडल ने छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं के लिए स्पेशल सर्विस को जोड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 2:27 PM
Indian Railway: अब ट्रेन में मिलेगी बेबी सीट, रेलवे ने लोअर बर्थ में महिलाओं को दी खास सर्विस
ये बर्थ उन महिलाओं को मदद करेगा जो छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही हैं।

Baby Berth in Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के उत्तर रेलवे (NR) जोन ने ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक और कदम उठाया है। उत्तर रेलवे जोन के लखनऊ डिविजन ने छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं के लिए स्पेशल सर्विस को जोड़ा है। रेलवे ने लोअर बर्थ में बेबीबर्थ लगाया है।

लखनऊ डिवीजन ने जोड़ा बेबी बर्थ

लखनऊ डिवीजन ने एक अतिरिक्त छोटा बर्थ बेबी के लिए जोड़ा है। इस बर्थ को बेबी बर्थ कहा जा रहा है। ये बर्थ सिर्फ छोटे बच्चों के लिए है। ये बर्थ उन महिलाओं को मदद करेगा जो छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही हैं। इस बर्थ में स्टॉपर भी लगा है, ताकि छोटा बच्चा गिर न जाए। ये सुविधा सिर्फ लोअर बर्थ में मिलेगी।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें