Get App

Indian Railways: रेल यात्र‍ियों के ल‍िए आई बड़ी खबर, IRCTC ने बदल द‍िया है ऑनलाइन ट‍िकट बुक करने का तरीका

IRCTC: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 9:59 AM
Indian Railways: रेल यात्र‍ियों के ल‍िए आई बड़ी खबर, IRCTC ने बदल द‍िया है ऑनलाइन ट‍िकट बुक करने का तरीका
IRCTC ने ऐप और वेबसाइट के जरिये बुक की जाने वाली टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।

Indian Railways IRCTC Ticket Booking Rules : अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, IRCTC ने ऐप और वेबसाइट के जरिये बुक की जाने वाली टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने वाले यूजर्स को अपना अकाउंट वैरिफाई करना होगा। उसके बाद ही वह ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक कर पाएंगे।

मोबाइल और ईमेल करना होगा वैरिफाई

भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटी (IRCTC) की तरफ से जारी नए नियमों के अनुसार रेल यात्रियों को टिकट बुक कराने से पहले अपने मोबाइल और ईमेल आईडी को वैरिफाई करना होगा। अब बिना ई-मेल आई और मोबाइल वैरिफिकेशन के IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

इन यात्रियों पर लागू होगा नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें