Get App

ISRO Satellites: इस महीने इसरो वनवेब के 36 सैटेलाइट को करेगा लॉन्च, यहां जानें पूरी डिटेल्स

ISRO ने कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम (UK) के वैश्विक संचार नेटवर्क वन वेब (One Web) के 36 सैटेलाइट्स को अपने सबसे भारी लॉन्चर LVM3 या लॉन्च व्हीकल मार्क III के जरिए इस महीने के अंत में लॉन्च करेगा

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 10:53 AM
ISRO Satellites: इस महीने इसरो वनवेब के 36 सैटेलाइट को करेगा लॉन्च, यहां जानें पूरी डिटेल्स
वनवेब- 648 LEO सैटेलाइट के एक ग्रुप द्वारा संचालित वैश्विक संचार नेटवर्क है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की कर्मशियल आर्म न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने गुरुवार को बताया कि वह इस महीने के आखिरी तक मेसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (M/s One Web) के 36 सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा।

ISRO ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि वह यूनाइटेड किंगडम (UK) के वैश्विक संचार नेटवर्क वन वेब (One Web) के 36 सैटेलाइट्स को अपने सबसे भारी लॉन्चर LVM3 या लॉन्च व्हीकल मार्क III के जरिए इस महीने के अंत में अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा।

'LVM3 M2/ OneWeb India-1 Mission' के तहत होने वाला 36 सैटेलाइट का यह लॉन्चिंग इसरो के LVM3 की ग्लोबल कर्मिशियल लॉन्च सर्विस मार्केट में एंट्री कराएगा। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने ब्रॉडबैंड संचार सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में लॉन्च करने के लिए One Web के साथ 2 सर्विस कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें